ब्रेकिंग:

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में की घोषणा

गांधीनगर। गुजरात में आज एक बड़े और बहुत हद तक नाटकीयता भरे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। यहां राजभवन में अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौपने के बाद विजय रूपाणी ने पत्रकारों कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है। अब वह पार्टी में जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी उसे निभायेंगे।

दो बार मुख्यमंत्री रहे विजय रूपाणी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी प्रकट किया। ज्ञातव्य है कि अगले साल ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। विजय रूपाणी के इस्तीफ़े को इससे जुड़ी सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है।

इस बीच, विजय रूपाणी के उत्तराधिकारी को अब तक घोषित नहीं किया गया है। विजय रूपाणी ने आज सुबह ही एक कार्यक्रम में शिरकत की थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विडीओ कानफ़्रेंसिंग के ज़रिए सम्बोधन किया था। विजय रूपाणी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेहद क़रीबी माना जाता है।

 

Loading...

Check Also

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक में रेलवे कर्मचारियों को बीमा लाभ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत के दो प्रमुख संस्थानों – दुनिया के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com