ब्रेकिंग:

गला रेत कर हुई महिला की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव में जालौन भिंड रोड पर पान गुटखा का खोखा रखे महिला रामवती (50) की उसी खोखा में सोते समय बीती रात नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह जब उसके लड़के ने खून से लथपथ मां का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जालौन कोतवाली के नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और बाद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ संजय कुमार शर्मा भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य इकसे करने के लिए मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है रामवती का पति काशी प्रसाद पिछले कई वर्षों से गायब है। मृतका के चार लड़कों में से तीन गुजरात में पानी पूड़ी का धंधा करते हैं। छोटा लड़का छोटे साहब ( 14 वर्ष ) कक्षा नौ में पढ़ता है और उसके साथ रहता था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com