ब्रेकिंग:

गरीबी उन्मूलन के नाम पर देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी: गृहमंत्री राजनाथ

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गरीबी उन्मूलन के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये आज सवालिया लहजे में कहा कि यदि गरीबी को लेकर इतने संवेदनशील हैं तो 55 वर्ष तक सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने इसे समाप्त करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। सिंह ने यहां पड़ाव मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि गांधी गरीबी उन्मूलन के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं।

यदि वह और उनकी पार्टी गरीबी को लेकर इतनी संवदनशील है तो 55 वर्ष के कार्यकाल में इसे समाप्त करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर के इंदिरा गांधी तक देश में गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तो स्वीकार किया था कि यदि गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र से 100 रुपये भेजे जाते हैं तो गरीबों को उसमें से केवल 10 पैसे ही मिलते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले पांच से सात वर्ष में देश के लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का संकल्प लिया है। आने वाले वर्षों में एक भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए वोट मांगने आए हैं।

Loading...

Check Also

राज्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में खुशियों की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रविवार राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com