ब्रेकिंग:

क्रिसमस के मौके पर पर आज बदला रहेगा हजरतगंज में यातायात

लखनऊ। क्रिसमस 2018 के मौके पर हजरतगंज में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम ने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को शाम पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। इधर से जाएं परिवर्तन चौक से कैसरबाग चौराहा या चिरैया झील तिराहा सिकंदरबाग होकर। स्टेडियम तिराहे से स्टेट बैंक मुख्यालय, चिरैयाझील, सहारागंज होकर। हिंदी संस्थान तिराहे से चिरैयाझील तिराहा होकर। मेफेयर तिराहे से लालबाग चौराहा या हिन्दी संस्थान होकर। अलका तिराहे से मेफेयर तिराहा होकर। अलका तिराहे से नवल किशोर रोड होकर। हजरतगंज चौराहे से सप्रू मार्ग या सिकंदरबाग होकर।

इधर से न जाएं परिवर्तन चौक अलका तिराहा, मेफेयर होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर। केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से हिन्दी संस्थान की ओर। हिन्दी संस्थान से मेफेयर तिराहे की ओर। मेफेयर तिराहे से अलका तिराहे की ओर। अलका तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर। बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से अलका तिराहे की तरफ। डनलप तिराहे से अलका तिराहे की ओर। हजरतगंज चौराहे से अलका तिराहे की ओर और मेफेयर होकर परिवर्तन चौक की ओर। मेफेयर तिराहे से अलका तिराहा होकर शाहनजफ रोड की ओर। गंज चौराहे से अलका तिराहा, मेफेयर और अलका तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक नो पार्किंग। पार्किंग सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर और बाहर सड़क के किनारे।

Loading...

Check Also

एल्सटॉम के मेट्रो ट्रेनसेट् और सिग्नलिंग सिस्टम से बदलेगी कानपुर की मोबिलिटी, कॉरिडोर-1 -रेवेन्यू सर्विस विस्तार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी में ग्लोबल लीडर, एल्सटॉम ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com