ब्रेकिंग:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान टेस्ट, न्यूजीलैंड वनडे को किया स्थगित

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2021-22 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मई में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच का कार्यक्रम जारी कर दिया था और बताया था कि यह मैच नवंबर में खेला जाना था। लेकिन कोविड-19 के कारण लीग 10 नवंबर को खत्म होनी है।

ऐसे में आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को टेस्ट मैच में हिस्सा लेने से पहले दो सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरना होगा।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले के हवाले से लिखा है, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ मैचों की मेजबानी को लेकर काम कर रहा है। उम्मीद है कि कोविड-19 की पाबंदियों में राहत मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “हम सभी ने इस सीरीज की मेजबानी के लिए काफी मेहनत की है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय यातायात और क्वारंटीन पाबंदियों के कारण इस सीरीज को बाद में आयोजित किया जाएगा।”

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 3 : एवेंजर्स XI ने मास्टर्स ब्लास्टर्स को 176 रन से पराजित किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बुधवार का मुकाबला एवेंजर्स XI और मास्टर्स ब्लास्टर्स के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com