ब्रेकिंग:

क्या कपिल देव की बायोपिक में रणवीर की पत्नी बनेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म में रणवीर के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही हैं। इसी बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म 83 कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट और बाकी चीजों पर काम चल रहा है। एक्टर के नए प्रोजेक्ट में फैंस के लिए एक खास सरप्राइज भी हैं।

दरअसल, रणवीर जल्द ही फिल्म 83 की शूटिंगि शुरू करने जा रहे हैं। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है। अगर दीपिका इस प्रोजेक्ट को हां करती हैं तो ये फिल्म फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। बता दें कि जनवरी के आखिर में रणवीर फिल्म 83 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म तख्त में व्यस्त हैं। वही दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलजार की फिल्म छपाक साइन कर रखी है। रणवीर और दीपिका की हिट जोड़ी कई फिल्मों में पर्दे पर पहले भी नजर आ चुकी है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com