मेरठ: यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। अलग- अलग तीन हादसों में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि गाजियाबाद के दुहाई, सोनीपत के कुंडली और बागपत के यमुना पुल तीनों जगह हादसा हुआ है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इंस्पेक्टर शिव कुमार प्रकाश ने बताया कि यह हादसा सुबह हुआ। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए।
जिसमें 30 ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। गौरतलब बै कि कुछ दिनों पहले भी ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण अलग-अलग जगह करीब बीस वाहन आपस में भिड़ गए थे। लहचौड़ा और सिंगोली तगा के पास हादसे हुए। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ दिलीप सिंह का कहना है कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इंस्पेक्टर शिव कुमार प्रकाश ने बताया कि यह हादसा सुबह हुआ। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें 30 ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat