ब्रेकिंग:

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर मिलेगा Gift, जीत सकते हैं टीवी सेट, मोबाइल फोन और कम्बल

इम्फाल। मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले में एक व्यापक टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें टीका लगवाने वाले लोगों को टेलीविजन सेट, मोबाइल फोन और कम्बल जीतने का मौका मिलेगा। टीकाकरण की दर बढ़ाने के लिए इम्फाल वेस्ट जिला प्रशासन ने व्यापक टीकाकरण शिविर सह ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस कार्यक्रम का नाम ‘टीके की खुराक लें और पुरस्कार पाएं’ रखा गया है। इसका आयोजन जिले के तीन केंद्रों पर 24 और 31 अक्टूबर तथा सात नवंबर को किया जाएगा। इम्फाल वेस्ट जिले के उपायुक्त टी किरण कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि इन केंद्रों पर टीके की खुराक लेने वालों को ड्रॉ (लॉटरी) में हिस्सा लेने और पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में टेलीविजन सेट, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार कम्बल दिया जाएगा। वहीं 10 अन्य सांत्वना पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। मणिपुर के सभी 16 जिले में इम्फाल वेस्ट सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है।

Check Also

“हम शांति चाहते हैं, लेकिन पुतिन युद्ध का आदमी है।”: जेलेंस्की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत के हैलिफैक्स में कनाडाई प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com