
अशोक यादव, लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 19 साल के पिज्जा डिलीवरी ब्वाॅय कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
पिछले 15 दिनों में इस युवक ने दर्जनों घरों में पिज्जा पहुंचाया है। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है।
लड़के को क्वारंटाइन में कर दिया गया है। साथ ही उन परिवारों की तलाश शुरू हो गई है, जिन घरों में उसने हाल-फिलहाल आर्डर पहुंचाया है।
जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के करीब 72 परिवारों को अब तक क्वारंटाइन किया जा चुका है। इन सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है।
साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी बीएन मिश्रा ने भी घटना की पुष्टि की है। यह डिलीवरी ब्वाॅय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था। प्रशासन ने इसके संपर्क में रहे अन्य 20 डिलीवरी ब्वाॅय को भी क्वारंटाइन किया है।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					