ब्रेकिंग:

कोरोना वायरस की वजह से PM मोदी 2020 के किसी होली मिलन समारोह में नहीं होंगे शामिल

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के संबंध में विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखते हुए वह इस बार किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘दुनिया भर में विशेषज्ञों की सलाह है कि नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये सामूहिक कार्यक्रमों को कम करना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘इसलिये इस वर्ष मैंने किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है।’ मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी का जायजा लिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस के मद्देनजर तैयारी की गहन समीक्षा की। भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सिंगूर, हुगली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हुगली जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com