ब्रेकिंग:

कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या,लखनऊ में कोविड हॉस्पिटल में बेड फुल

अशाेक यादव, लखनऊ। केजीएमयू के कोविड हॉस्पिटल में बेड फुल हो गए हैं। दूसरे चरण के तहत अब तक 80 बेड पर भर्ती चालू की गई हैं। सभी बेड भरने से मरीजों को भर्ती के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।केजीएमयू में 504 बेड हैं। पहले चरण के तहत 50 बेड पर भर्ती चालू की गई है। उसके बाद 30 बेड और खोले गए। इसमें आईसीयू और प्राइवेट वार्ड शामिल हैं।

रविवार को सभी 80 बेड भर गए हैं। आधा दर्जन मरीज भर्ती के इंतजार में हैं। कोविड हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर डॉ. जेडी रावत ने बताया कि सभी बेड भरे हैं। धीरे-धीरे वार्ड खोले जा रहे हैं। क्योंकि अभी के सभी वार्ड पूरी क्षमता से संचालित हो रहे थे।

ज्यादातर विभागों में बेड भरे हैं। ऐसे में कोविड हॉस्पिटल के सभी बेड पर भर्ती खोलने से डॉक्टर-पैरामेडिकल का संकट खड़ा हो सकता है। जैसे-जैसे मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। वैसे स्टॉफ की ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल में लगाई जा रही है। लोहिया संस्थान में 70 से ज्यादा बेड भर चुके हैं।

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एरा, लोकबंधु, इंटीग्रल, पीजीआई, लोहिया समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती शुरू करा दी गई है। अभी बेड पर्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि कन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। लोग मास्क लगाएं। होली में लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com