प्रियंका चोपड़ा अपने नेम एंड फेम से पूरी दुनिया में सुर्खिया में रहती है। प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों इंडिया में ही हैं और अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए भारतीय इंवेट्स और रियलिटी शो अटेंट कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने पापुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में शिरकत की। इस शो में सेलिब्रेटी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए गेस्ट बनकर जाते हैं। इस दौरान कपिल शर्मा जो अपने बेहद मजाकिया प्रश्नों के लिए जाने जाते हैं ने प्रियंका को भी नहीं बख्शा। शो के दौरान कपिल ने प्रियंका को याद दिलाया कि दोनों ने दिसंबर 2018 में अपने- अपने जीवनसाथी के साथ शादी कर ली थी।
इसके बाद कपिल ने प्रियंका की मैरिज पर बात करते हुए पूछा कि, क्या कभी निक जोनस ने सासू मां मधू चोपड़ा के पैर छुए या सिर्फ हवा में किस ही करते रहते हैं। प्रियंका ने जवाब में कहा, ना वो फ्लाइिंग किस करते हैं और ना पैर छूते हैं वो सीधा हग (गले लगाना) कर लेते हैं। इस दौरान प्रियंका की मां भी ऑडियंस में मौजूद थी, उन्होंने भी उनके जवाब में सहमति जताई। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म श्द स्काई इज पिंकश् का कुछ दिन पहले ही टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ, जहां पर उनकी फिल्म को काफी प्रशंसा मिली। एक्ट्रेस ने एनडीटीवी के साथ अपने एक्सपीरियंस का खुलासा करते हुए बताया, ष्मैं चार बार टीआईएफएफ में जा चुकी हूं और मैं कहूंगी, हां यह वही लोग हैं जो सिनेमा देखने के लिए आए क्योंकि यह एक फिल्म फेस्टिवल है। उन्हें खुश करना आसान नहीं है, यह बहुत कठिन है और उस तरह की ऑडियंस अगर फिल्म देखने के बाद खड़े होकर तालिया बजाय तो वह एक अद्भूत नजारा था। फिल्म में स्टार फरहान अख्तर ,जायरा वसीम और रोहित सराफ भी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म के 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat