अमेरिका के पश्चिमी राज्य कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है और अभी भी 630 से अधिक लोग लापता हैं। बूटे काऊंटी के शैरिफ कोरी होनिया ने यह जानकारी दी है। उन्होंंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आग में मरे सात लोगों के शव और बरामद किए गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 63 तक हो गई है तथा 631 लोग अभी भी लापता हैं। बुधवार तक लापता लोगों की संख्या 501 बताई जा रही थी। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश में 200 से अधिक बचावकर्मियों को लगाया गया है।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat