ब्रेकिंग:

केरल में दलित समुदाय के येदु कृष्णन को पथनमथिट्ट जिले में शिव मंदिर का पुजारी नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली / पथनमथिट्ट : माकपा ने केरल में दलित समुदाय के एक व्यक्ति को मंदिर का पुजारी नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुये इसे राज्य में जाति आधारित भेदभाव को खत्म कर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने वाली माकपा सरकार की नीतियों का नतीजा बताया।

माकपा की ओर से जारी बयान में दलित समुदाय के 22 वर्षीय युवक को मंदिर का पुजारी बनाने को क्रांतिकारी कदम बताया गया है। पार्टी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुये कहा कि सामाजिक तौर पर अहम बदलाव की वाहक बनी इस पहल से हिंदू समाज में सभी वर्गों की उचित एवं बराबर भागीदारी का रास्ता खुला है।
केरल के पथनमथिट्ट जिले के वलनजवत्तम में 22 वर्षीय येदु कृष्णन को स्थानीय शिव मंदिर का पुजारी नियुक्त किया गया है। राज्य की माकपा सरकार की निगरानी में त्रावणकोर देवस्वम भर्ती बोर्ड ने हाल ही में 30 गैर ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति की है। इनमें छह दलित समुदाय के पुजारी भी शामिल हैं। बोर्ड राज्य के 1200 मंदिरों का प्रबंधन करता है।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com