ब्रेकिंग:

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक हैं। कांग्रेसी वही भाषा बोलते है जो पाकिस्तान बोलता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का रुख साफ है। कृष्णपाल ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा हिस्सा है, इसीलिए जम्मू कश्मीर की विधानसभा में सीट खाली दिखाई जाती हैं। बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर सैनिक कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने फरीदाबाद से शुरू हो रही कांग्रेस की शंखनाद रैली पर कहा कि कांग्रेसी अब कुंभकरण की नींद सो चुके हैं। अब चाहे शंख बजाओ या ढोल बाजे कांग्रेसी जागने वाले नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शंखनाद रैली से पहले अपने घर में शंखनाद कर आपस के बिगड़े रिश्तो को सुधारें। कृष्णपाल ने कहा कि अच्छे लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है, लेकिन विपक्ष आपस में लड़कर ही खत्म हुआ जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 75 पार करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस और पाकिस्तान एक हैं। कांग्रेसी वही भाषा बोलते है जो पाकिस्तान बोलता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का रुख साफ है।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com