ब्रेकिंग:

किसान आंदोलन को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा- पीएम मोदी देश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में अब बिहार कांग्रेस भी कूद गई है। किसान कांग्रेस की रविवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। मांगे नहीं मानने पर प्रदेश में आंदोलन चलाने का फैसला हुआ। इसी के साथ पार्टी ने एक अन्य प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया गया। 

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन की गूंज अब दूसरे देशों में भी पहंुच गई है। कई देशों ने इस पर चिंता जताई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं। कोई भी कानून बनता है तो प्रभावित होने वाले समुदाय से पहले बात होती है लेकिन मोदीजी फैसला पहले थोप देते हैं और बात बाद में करते हैं। देश संवाद से चलता है जिद से नहीं। 

उन्होंने स्वीकार किया कांग्रेस को बिहार में 2006 में बाजार समितियों को भंग किया गया तभी सड़क पर उतरना चाहिए था। लेकिन तब सरकार ने यह समझा दिया कि इससे किसानों को लाभ होगा। लेकिन अब स्थिति सामने आने लगी है। बिहार से सस्ती कीमत पर बिचौलिये अनाज खरीदते हैं और दूसरे राज्यों में ले जाकर समर्थन मूल्य पर बेचते हैं। किसान आंदेालन को बिहार से भी अब गति मिलेगी। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के साथ खड़े हैं। हमने सदन के अंदर सदन के बाहर भी आवाज बुलंद की। कांग्रेस जनों की ये राय है कि अब राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाले। चुनाव की समीक्षा होगी। पार्टी से कहां कोताही हुई उसकी भी समीक्षा होगी। लेकिन हार से हम हतोत्साहित नहीं हैं। कांग्रेस फिर से बिहार में उठ खड़ी होगी। पुराने जनाधार को हम वापस लेने में सफल होंगे। 

Loading...

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ स्टेशन पर आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com