ब्रेकिंग:

किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता फैला रहा विपक्ष: केशव मौर्य

अशाेक यादव, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। केशव मौर्य ने आज ट्वीट कर कहा कि किसानों को आंदोलन के नाम पर बरगलाया जा रहा और झूठ फैलाया जा रहा है।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खास तौर पर निशाने पर लिया और कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे केजरीवाल ऐसी बात कर रहे हैं।

केजरीवाल ने एक दिन पूर्व तीन कृषि कानूनों को किसानों के लिये डेथ वारंट कहा था और ये भी आरोप लगाया था कि 26 जनवरी को लाल किले पर हुए उपद्रव में भाजपा का हाथ था।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानून का विरोध करने वाले अभी तक यह नहीं बता सके हैं कि इसमें कमी या खामी क्या है। उनका मकसद देश में अराजकता फैलाना है लेकिन देश की जनता इनके मंसूबों के कामयाब नहीं होने देगी।

Loading...

Check Also

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com