
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा में धान खरीद को 11 अक्टूबर तक टालने पर किसानों के भारी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। सरकार ने रविवार 3 अक्टूब से ही धान सहित सभी खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका ऐलान किया। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, ”मॉनसून में देरी की वजह से केंद्र सरकार ने धान और बाजरे की खरीद को 1 अक्टूबर से टालकर 11 अक्टूबर कर दिया था। इसको जल्दी शुरू करने की मांग है। खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी।” चौबे ने भी इस बात को दोहराते हुए हुए कहा कि खरीफ फसलों की खरीद कल से ही पंजाब और हरियाणा में भी शुरू हो जाएगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat