इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने देश के विभिन्न हिस्सों में पोलियो कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बाद पोलियो रोधी अभियान और अभियान के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया रोक दी है। पांच साल की उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया गया था और शुक्रवार उसका अंतिम दिन था। जिसके बाद अभियान का मूल्यांकन होना था। अभियान में शामिल 260,000 पोलियो कार्यकर्ता उस समय परेशानी में पड़ गए।
जब खबरें आई कि पेशावर के कुछ इलाकों में पोलियो रोधी दवा पिलाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इन खबरों के बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में पोलियो कार्यकर्ताओं की एक टीम की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य घटना में बलूचिस्तान के चमन इलाके में एक महिला पोलियो कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई और एक अन्य घायल हो गया। जब खबरें आई कि पेशावर के कुछ इलाकों में पोलियो रोधी दवा पिलाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इन खबरों के बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में पोलियो कार्यकर्ताओं की एक टीम की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat