ब्रेकिंग:

कांग्रेस में शामिल होंगे भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, हमीरपुर से हो सकते हैं उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश: पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल थोड़ी देर में कांग्रेस में शामिल होंगे। हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस बात की पुष्टि की है। सुरेश चंदेल काफी दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। वह कांग्रेस की टिकट पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। सुरेश चंदेल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं। सुरेश चंदेल ने बीते दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस के कई प्रमुख केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी। वह हमीरपुर से भाजपा का टिकट मांग रहे थे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। राजेंद्र राणा ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अब रामलाल ठाकुर को फिर दिल्ली बुलाया गया है।

इससे पहले हमीरपुर से भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने अपने मन की बात साफ कर दी थी कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट दे तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर का टिकट तय हो जाने के बाद बगावत पर उतरे सुरेश चंदेल ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। सुरेश चंदेल ने कहा था अगर कोई पार्टी उन्हें सम्मानजनक तरीके से चुनाव लड़ा रही है तो इससे उन्हें क्यों एतराज हो सकता है। वह हमीरपुर से भाजपा के टिकट के दावेदार थे लेकिन इसी सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके सांसद अनुराग ठाकुर का इस बार भी टिकट फाइनल हो गया। अब चंदेल के पास भाजपा से चुनाव लड़ने की कोई उम्मीद नहीं रही थी। ऐसे में अब भी उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे इसी सीट से खुले माने जा रहे थे। सुरेश चंदेल के कांग्रेस का दामन थामने पर इसका सीधा असर कहीं न कहीं भाजपा पर भी पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक चंदेल ने कांग्रेस के सामने हमीरपुर से टिकट मिलने पर ही पार्टी ज्वाइन करने की शर्त रखी थी।

Loading...

Check Also

केन्द्र, राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com