ब्रेकिंग:

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का आज था जन्मदिन , वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी बाबत केक कटावाया और . . .

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का शुक्रवार को जन्मदिन था। शुक्रवार को संसद के सत्र के अंतिम दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी बाबत केक कटावाया। उन्होंने इसके अलावा लंच पार्टी का आयोजन भी किया, जिसमें भाजपा समेत कांग्रेस के तमाम नेता शामिल हुए। बता दें कि शर्मा का जन्म पांच जनवरी 1953 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। यूपीए सरकार में वह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। जून 2014 से वह संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विपक्ष की ओर से उपनेता हैं। वित्त मंत्री जेटली ने उनके जन्मदिन के कार्यक्रम पर केक भी काटवाया, जिसे रेल मंत्री पीषूय गोयल लेकर आए थे। आनंद शर्मा ने केक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी, रवि शंकर प्रसाद और अन्य कांग्रेसी सांसदों की मौजूदगी में काटा।राज्यसभा में सदन के नेता जेटली ने संसदीय संत्र के अंतिम दिन लंच पार्टी भी दी, जिसमें सभी दलों के सांसद शरीक हुए। जन्मदिन के मौके पर उनके कार्यालय में भी अच्छी खासी  भीड़ रही। आमतौर पर यहां 50-60 लोग ही आ पासे हैं, मगर आज यहां लोगों का मजमा लगा रहा। वे सभी शर्मा को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए वहां पहुंचे थे।

 

Check Also

प्रयाग जं. एवं फाफामऊ रेलवे स्टेशनों पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की कुशल भीड़ प्रबंधन व्यवस्था

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com