ब्रेकिंग:

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर दी सफाई

नई दिल्ली। बीते एक महीने से सीमा पर चीन और भारत के बीच विवाद बढ़ गया है। ऐसे में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा सकती है। सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी चीनी राजदूत के साथ नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की सफाई

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर सफाई दी है। कांग्रेस का दावा है कि जो तस्वीर चीनी राजदूत से मुलाकात का नाम देकर वायरल किया जा रहा है वो दरअसल एक फूड फेस्टिवल की है।

इससे पहले राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर इस मसले पर सफाई दी थी। सिक्किम में भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच चीनी राजदूत से मुलाकात को लेकर आलोचना झेल रहे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने कहा था कि महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी लेना मेरा काम है। उन्होंने अपने ट्वीट में चीनी राजदूत से मुलाकात की बात कूबली थी। वहीं उन्होंने लिखा था, ”मैंने पूर्व राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पूर्वोत्तर के कांग्रेसी नेताओं और भूटान के राजदूत से भी मुलाकात की।”

इस बीच भारत स्थिति को शांत करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है। माहौल को ठंडा करने के लिए कूटनीतिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को संसद में विदेश मामलों की स्थाई समिति के सामने यह बात विदेश सचिव एस जयशंकर ने सदस्यों को बताई। स्थाई समिति की बैठक 2 घंटे से ज्यादा चली और इसमें विस्तार से चीन के साथ तनातनी पर चर्चा हुई। इस समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के नेता शशि थरूर हैं और राहुल गांधी भी इसके सदस्यों में शामिल हैं।

Check Also

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने शाहगढ़ में ‘ग्राम चौपाल’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम को संबोधित किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : गुरुवार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com