ब्रेकिंग:

कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दु:ख, कहा- मेरे पास शब्द नहीं हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल के निधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दु:ख व्यक्त करते हुए कहा, दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट पर कल्याण सिंह के साथ सांझा किए मंच की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

इसके साथ ही पीएम मोदी दो और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था। वहीं अपने तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज बताते हुए लिखा, कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और 23 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में होगा।

Loading...

Check Also

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com