लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ द्वारा लगातार निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर वेतन तथा अन्य मदों पर भुगतान न किये जाने से काफी नाराजगी है। नगर निगम प्रशासन द्वाराकर्मचारियों के वेतन को समय से निर्गत किये जाने की माॅग को पूरा न किये जाने पर नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामंत्री राम अचल के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियों ने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी का घेराव किया। संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा द्वारा कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली पर्व में घोषणा की गई थी कि कर्मचरियों को पर्व से पूर्व बोनस का भुगतान किया जायेगा परन्तु आज तक बोनस का भुगतान न किये जाने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों,अधिकारियों का भविष्य निधि संकट में है, भविष्य निधि खातो में समय से धनराशि नही भेजी जा रही है।
अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री रामअचल ने बताया कि कर्मचारियों की देयता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, सेवानिवृत्त कर्मचारी निगम के चक्कर लगाकर परेषान हो चुके है परन्तु उ0प्र0 सरकार, उत्तर प्रदेश शासन एवं निगम प्रषासन कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यदि निगम प्रषासन समय रहते कर्मचारियों की लम्बित देयों के प्रति सकारात्मक नीति नही अपनाती है तो संघ आन्दोलन के माध्यम से उ0प्र0 सरकार, उत्तर प्रदेश शासन एवं निगम प्रषासन का ध्यानाकर्षण कराने हेतु बाध्य होगा। वेतन का शीघ्र भुगतान के आष्वासन उपरान्त घेराव समाप्त किया गया। आज के घेराव में राम चन्दर यादव (संरक्षक), आनन्द वर्मा (अध्यक्ष), राम अचल (महामंत्री), ओम प्रकाश उप्रेती, मो.शोएब, मो. शमील एखलाक (उपाध्यक्ष), श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती रेखा यादव, मिर्जा इरशाद बेग (मंत्री), अर्जुन यादव (संगठन मंत्री), हेमन्त कुमार (कोषाध्यक्ष), सत्येन्द्र कुमार, सुखदेव प्रसाद, मनीष पाल शमशाद, जाकिर अली, अनुज गुप्ता (सदस्य कार्यकारिणी) उपस्थित थे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat