ब्रेकिंग:

कर्नाटक में सरकार: कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात से पूर्व कुमारस्वामी का कांग्रेस को कड़ा संदेश, 30 महीनों के फार्मूले से नहीं चलेगी सरकार

लखनऊ : कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर 23 मई को शपथ ग्रहण करने जा रहे जदएस नेता कुमारस्वामी ने रविवार को कांग्रेस को कड़ा संदेश देते हुए 30-30 महीने सरकार का नेतृत्व करने का फॉर्मूला खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।

राज्य में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 34 मंत्री होने की उम्मीद है जिसमें 20 कांग्रेस के जबकि मुख्यमंत्री को मिलाकर 14 मंत्री जेडीएस से होंगे.

आज दिल्ली में राहुल-सोनिया से करेंगे मुलाकात

दरअसल, मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें चल रही थीं कि जदएस और कांग्रेस बारी-बारी से 30-30 महीने सरकार का नेतृत्व करने के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रहे हैं। कुमारस्वामी ने इसी फॉर्मूले के आधार पर जनवरी 2006 में 20-20 महीने के लिए भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने भाजपा को सरकार का नेतृत्व सौंपने से इन्कार कर दिया और सरकार गिर गई थी। इसके बाद 2008 में हुए चुनावों में भाजपा बहुमत हासिल कर सत्ता में आई थी और येद्दयुरप्पा मुख्यमंत्री बने थे।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास एवं निवेश शिखर सम्मेलन- 2025 (विजन-2047) का दो दिवसीय आयोजन संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मत्स्य विकास विभाग का विकसित यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com