ब्रेकिंग:

करण के शो में शाहिद ने खोले कई राज, गर्लफ्रेंड करीना-प्रियंका को लेकर कही ये बात

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपने पाॅपुलर चोट शो कॉफी विद करण के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार शो में दर्शकों को कुछ स्पेशल जोड़िया देखने को मिली और एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आईं। हाल ही में इस शो में शाहिद कपूर पहली बार भाई ईशान खट्टर के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती की। करण ने इस शो में शाहिद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कई सवाल किए। वहीं शाहिद ने अपनी दोनों एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर को लेकर भी कई खुलासे किए। शो के रैपिड फायर राउंड में करण ने शाहिद कपूर से पूछा कि- अगर तुम्हें किसी एक एक्स गर्लफ्रेंड को भूलने की ताकत मिले तो करीना और प्रियंका में से किसे भुलाओगे। इस पर शाहिद कहते हैं कि करीना के साथ मैं काफी लंबे वक्त तक रहा था।

वहीं प्रियंका के साथ मैं काफी थोड़े वक्त तक रहा था। शाहिद ने कहा मैं किसी भी एक्स की यादें मिटाना नहीं चाहता हूं। इसे साथ ही शाहिद ने कहा कि करीना इन दोनों में से सबसे ज्यादा टैलेंटिड है हालांकि प्रियंका हार्ड वर्किंग हैं। करण ने शाहिद से प्रियंका की शादी को लेकर भी कई सवाल किए। करण ने पूछा कि- क्या तुमने प्रियंका चोपड़ा की शादी के दिन मैसेज भेजा था। इस पर शाहिद कपूर ने कहा- हां मैंने भेजा था। प्रियंका ने भी मुझे मेरी शादी के दिन बधाई का मैसेज दिया था। इतना ही नहीं शाहिद ने निक जोनस को भी खास सलाह दिया। शाहिद ने कहा-पीछे मत हटना ये असली देसी गर्ल है। बता दें कि इस शो में करण ने ईशान से जाह्नवी और उन्हें लेकर उड़ रही अफेयर की खबरों पर भी कई सवाल किए। जब करण ने ईशान से जाह्नवी संग अफेयर की बात की तो शाहिद ने ये कहते हुए बात टाल दी कि यह ईशान की आदत है कि वह लोगों के आसपास मंडराता रहता है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com