ब्रेकिंग:

ऐश्वर्या राय और अभिषेक ने बेटी आराध्या का 7वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, बच्चों संग की मस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने बीते दिनों अपना 7वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बेटी आराध्या के बर्थडे पर अभिषेक-ऐश ने बच्चों संग की मस्ती इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए बच्चन परिवार ने पार्टी रखी। हाल ही में अब पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान आराध्या क्रीम कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद क्यूट अंदाज में नजर आईं। आराध्या ने स्पेशल 7 टायर्ड यूनीकॉर्न केक काटा, जिसमें उनका नाम भी लिखा हुआ था। पार्टी में शिल्पा शेट्टी से लेकर ईशा देओल सभी अपने बच्चों के साथ पहुंचे ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या पार्टी में आए सभी बच्चों के साथ म्यूजिकल चेयर खेल रहे हैं। हालांकि अभिषेक इस गेम में जरा चीटिंग भी करते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक कुर्सियों के चारों ओर घूमने के बजाय सिर्फ एक ही जगह कुर्सी के पास खड़े रहते हैं और म्यूजिक रुकते वहां मौजूद चेयर पर बैठ जाते हैं। बता दें कि बर्थडे के मौके पर अमिताभ ने पोती आराध्या को बर्थडे विश करते हुए लिखा-घर वालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है. आपकी लंबी उम्र हो, खुश रहिए, और फक्र से रहिए।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com