नई दिल्ली : कांग्रेस ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा देश में पीट-पीट कर हत्या, धार्मिक हत्याओं तथा पत्रकारों पर हमले जैसे अपराधों के आंकड़े नहीं देने पर सरकार की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि आंकड़े छिपाकर वह अपनी अक्षमता प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने बुधवार को अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय का दावा है कि पीट-पीट कर हत्या करने, धार्मिक हत्याओं और पत्रकारों पर हमले आदि के आंकड़े ‘विश्वसनीय नहीं हैं इसलिए इनको एनसीआरबी के डाटा में शामिल नहीं किया गया है। सवाल उठता है कि क्या सरकार विश्वसनीय डाटा जुटाने में असमर्थ है ।
फिर यह उसका इससे बचने का सरल तरीका है। इसके साथ ही एक अखबार की खबर भी पोस्ट की गयी है । जिसमें कहा गया कि गृह मंत्रालय ने दंगों के दौरान बलात्कार, गौ कानून, घृणा फैलाने वाले अपराध, पत्रकारों पर हमले, आरटीआई कार्यकर्ताओं पर हमले जैसे 25 श्रेणियों के अपराध के आंकड़े रोक दिए हैं। पार्टी ने कहा कि आंकड़े छिपाकर वह अपनी अक्षमता प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने बुधवार को अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया कि गृह मंत्रालय का दावा है कि पीट-पीट कर हत्या करने, धार्मिक हत्याओं और पत्रकारों पर हमले आदि के आंकड़े ‘विश्वसनीय नहीं हैं इसलिए इनको एनसीआरबी के डाटा में शामिल नहीं किया गया है।
Check Also
परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat