
नई दिल्ली। भारत की बेटियों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम ने नेशनल डिफेंस एकेडमी में लड़कियों की पढ़ाई को मंजूरी दे दी है। अभी तक नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता था। पांच सितंबर को एनडीए की प्रवेश परीक्षा होनी है।
वकील कुश कालरा याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि महिलाओं को ग्रेजुएशन के बाद ही सेना में आने की अनुमति है। उनके लिए न्यूनतम आयु भी 21 साल रखी गई है। जबकि लड़कों को 12वीं के बाद ही एनडीए में शामिल होने दिया जाता है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat