ब्रेकिंग:

‘एक शाम बाईचुंग भूटिया के नाम’ डीपीएस वाराणसी में प्रेरणा, नेतृत्व और युवा ऊर्जा से सजी स्मरणीय संध्या

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : वाराणसी में भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित बाईचुंग भूटिया जी के सम्मान ‘एक शाम बाईचुंग भूटिया जी के नाम’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर लोकप्रिय हास्य कलाकार, अभिनेता एवं लेखक संदीप शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को युवा ऊर्जा और जीवंतता से भर दिया। यह आयोजन विद्यालय के उस विज़न को साकार करता प्रतीत हुआ, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मूल्यनिष्ठ, आत्मविश्वासी, सक्षम एवं वैश्विक दृष्टिकोण से युक्त नागरिक के रूप में विकसित करना लक्ष्य है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन गौतम राजगढ़िया जी द्वारा बाईचुंग भूटिया जी को विशेष रूप से स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया, जो खेल, नेतृत्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति विद्यालय की कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

अपने प्रेरक संबोधन में बाईचुंग भूटिया जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास तथा नैतिक मूल्यों के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलताएँ जीवन का अभिन्न अंग हैं, किंतु सच्ची सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों पर विश्वास बनाए रखते हैं। उनके विचार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुए।

यह कार्यक्रम डीपीएस वाराणसी के उस शैक्षणिक दर्शन को सुदृढ़ करने का प्रयास था, जिसमें शिक्षा को केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित न रखते हुए खेल, नेतृत्व, चरित्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से संतुलित व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन एवं निदेशक गौतम राजगढ़िया, प्रिंसिपल लर्नर-इन-चार्ज सुश्री मुनमुन सेनगुप्ता, अकादमिक हेड सुश्री रोली मानखंड, प्रशासनिक प्रमुख सुदीप बनर्जी, सह-शैक्षणिक गतिविधि प्रमुख सुश्री काकुली मुखर्जी, चारों विंग के समन्वयक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार 2 फरवरी को …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com