ब्रेकिंग:

उ० प्र० विधानसभा अध्यक्ष ने रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती व बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई

अशाेेेक यादव, लखनऊ। आज एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता व विख्यात कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने एक संदेश में स्पीकर ने कहा, विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया था। उनके काव्य में उपनिषद दर्शन की अनुगूंज थी। उनका रचनासार बहुआयामी था। वे संगीत के भी विद्वान थे।

महान भारतीय कवि, उपन्यासकार और विद्वान, रवींद्रनाथ टैगोर ने आठ वर्ष की उम्र में कविताएं लिखना शुरू किया। और 16 वर्ष की उम्र तक वे अपने नाम के साथ प्रतिश्ठित हो चुके थे।

एक प्रसिद्ध कवि, हास्य कलाकार, उपन्यासकार, संगीतकार और नाटककार, श्रद्धेय रवींद्रनाथ टैगोर विश्व के बड़े साहित्यकारों में से एक हैं। श्री दीक्षित ने कहा भारतीय साहित्य और संगीत में उनके महान योगदान के लिए, उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने आज ही मनाई जा रही बुद्ध पूर्णिमा की भी सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। स्पीकर ने कहा, महात्मा गौतम बुद्ध ने अपने दार्शनिक व सांस्कृतिक विचारों से भारत ही नहीं बल्कि विश्व को प्रभावित किया था।

चीन, जापान, श्री लंका, कोरिया सहित अनेक देशों में बौद्ध अनुयायी हैं। गौतम बुद्ध ने मानवता, अहिंसा व भारतीय संस्कृति का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। वे सदा श्रद्धेय व नमनीय हैं। श्री दीक्षित ने कहा कि महात्मा बुद्ध जी की जयन्ती के अवसर पर उनके दर्शन व आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com