जयपुर: राजस्थान में दो सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जी-जान से जुटी है वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता विवादित बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बुधवार को सुजानगढ़ गोंदूसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दैरान कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने सीएम और उपचुनाव को लेकर विवादित टिप्पणी की। मंत्री ने कहा है कि वे सीएम के कहने पर भी अपना कार्यक्रम नहीं बदलते। मंत्री की इस टिप्पणी का वीडियो लगतार वायरल हो रहा है। सूजानगढ़ के इस कार्यक्रम में मंत्री ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस को अनुसूचित जाति के वोट तो केवल भंवरलाल ही दिला सकता है।
मेरे जेब में तो कुछ है नहीं और आप काम कुछ करते नहीं। जिसपर कार्यक्रम में खूब तालियां बजी। वीडियो में भंवरलाल कह रहे हैं- मंडला उप चुनाव में प्रचार करने के लिए सीएम ने मुझे दो बार फोन किया था। मैंने कहा- मैं 11 तारीख तक व्यस्त हूं। उसके बाद वहां जाकर देखूंगा। मैंने सीएम को कहा कि आप कहेंगे तो चुनाव जिता दूंगा या हरा दूंगा। भंवरलाल के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। विवादित बयानों से मंत्री का पुराना नाता रहा है। गौरतलब है कि पिछली गहलोत सरकार में भी शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षकों पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर इतना विवाद हुआ था कि उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।
Check Also
कृषि मंत्री की अध्यक्षता में खरीफ फसलों के मूल्यों की संस्तुति हेतु मूल्य परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat