ब्रेकिंग:

उन्नाव में विवाहिता समेत दो बच्चियों की हत्या, तालाब के किनारे महिला और दोनों बच्चियों के शव बरामद

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उन्नाव में विवाहिता समेत दो बच्चियों की हत्या कर दी गई है। एक तालाब के किनारे महिला और दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पति और उसके भाई को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

मृतका सरोजिनी देवी की शादी अनंतू उर्फ अंतू से हुई थी। इनके 5 लड़के लड़कियां हैं। इसमें दो लड़कियों रोशनी (5 वर्ष) शिवानी (7 वर्ष) का शव मां के साथ मिला है।

यह शव पूरण खेड़ा मजरा टिकरा के खड़ंजा से सटे तालाब के किनारे मिले हैं। इसमें दोनों बच्चियों की चप्पल, साड़ी और कुछ जरूरी सामान भी मौके से बरामद हुआ है। मृतका के पिता चंद्रपाल ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।

मौके पर पुलिस कप्तान विक्रांत वीर समेत कई पुलिस अफसर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेजा गया है। पुलिस ने पति अनंतु और उसके भाई रजनीश उर्फ छोटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Check Also

उन्नाव रेप केस पीड़िता की मां और एक्टिविस्ट योगिता भयाना को इंडिया गेट की प्रोटेस्ट वाली जगह से हटाया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 2017 उन्नाव रेप केस की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com