ब्रेकिंग:

उद्यान मंत्री ने रायबरेली की राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति, लालगंज का औचक निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रायबरेली : प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गतदिवस जनपद रायबरेली की राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति, लालगंज का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान मण्डी में गन्दगी, शौचालय गन्दे होने पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने मण्डी सचिव को मण्डी परिसर में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के निर्देश दिये गये।

सिंह द्वारा कार्यालय के उपस्थिति पंजिका को देखा गया। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने व्यापारियों की पेय जल की समस्या के निदान के लिए भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने आवक-जावक से सम्बन्धित पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने मण्डी सचिव को 15 दिवस में मण्डी को साफ-सुथरा एवं आम जन, कृषक एवं व्यापारियों को मूलभूत सुविधा प्रदान किये जाने के निर्देश दिए।

Loading...

Check Also

लंदन की सांस्कृतिक खूबसूरती और क्लासिक डिज़ाइन से प्रेरित ‘अकीकी’ अब लेकर आ रहा है खूबसूरत हैंडबैग्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : बैग और एक्सेसरीज़ की दुनिया में तीन दशकों से …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com