ब्रेकिंग:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई का विस्तार, 69 नए पदाधिकारी नियुक्त

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए तीन उपाध्यक्षों सहित कुल 69 नये पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नामों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई के लिए तीन उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गये हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वरिष्ठ नेता विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी तथा दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडे, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, देवेंद प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मानिंद्र मिश्रा तथा कुमुद गंगवार को महासचिव बनाया गया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जो 53 सचिव नियुक्त हुए हैं उनमें रहेंद्र त्यागी, शमीम उझारी, राजेंद्र अवाना, संदीप वर्मा गुज्जर, गौरव भाटी, अजीत दोला, वीरसिंह चौधरी, सुखराज चौधरी, अरशद अली गुड्डू, अनूप वर्मा सोनी, अजय सारस्वत सोनी,अभिषेक सिंह पटेल, अम्बरीष गौर, विशन वाल्मीकि, आशुतोष दीक्षित, विजय मिश्रा, मनीराम कुशवाहा, जेपी पाल, संजय तिवारी, मनोट पटेल, फिरोज खान, शाहनवाज आजमी, दुर्ग विजय सिंह, चंद्र शेखर मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, राघवेंद्र सिह, वसीम अंसारी, राजनदुबे, मुकुंद तिवारी, विजय पासी, राहुल त्रिपाठी, राम किशुन पटेल, सदाशिव यादव, अनीस खन, कर्मराज यादव, संतोष कटाई, सच्चिदानंद पांडे, अमरेंद्र मल्ल, असूद अंसारी, जनक कुशवाहा, राम अवध यादव, शमशाद अहमद, सुनील पाठक, अंकित धनविक,नसीम खान, कमलेश ओझा, गोविंद अहिरवार, जयकरण वर्मा, उवैस खान, धर्मेंद्र निषाद, मोनिंदर लोधी, प्रदीप कन्नोजिया और परवेज खान शामिल है।

Loading...

Check Also

जलशक्ति मंत्री की अध्यक्षता में पारदर्शी प्रक्रिया से लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं का किया गया स्थानांतरण

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com