ब्रेकिंग:

उत्तर कोरिया के आम चुनाव में किम जोंग को मिले 100 फीसदी वोट, इन लोगों ने नहीं किया मतदान

सियोल: उत्तर कोरिया में रविवार को हुए आम चुनाव में देश के नेता किम जोंग उन को करीब-करीब 100 फीसदी वोट मिले हैं. बहरहाल, पर्यवेक्षकों का कहना है कि चुनावों में कोई दूसरा उम्मीदवार और प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण उत्तर कोरिया में चुनाव सिर्फ राजनीतिक दिखावा है. उनके अनुसार, इस तरह के चुनाव में प्राधिकारी यह दावा करेंगे कि किम जोंग उन को भारी बहुमत मिला और उनके प्रति लोग वफादार हैं. रविवार को हुए चुनाव में 99.98 फीसदी मतदान हुआ है जो कि 2015 के मुकाबले 0.01 फीसदी ज्यादा है. उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी ने रविवार को बताया कि जो लोग विदेश यात्राओं पर या समुद्री यात्रा पर हैं, सिर्फ उन्हीं लोगों ने मतदान नहीं किया.

एजेंसी ने बताया कि बीमार और बुजुर्ग लोगों ने मोबाइल मतदान केन्द्रों पर वोट डाला. गौरतलब है कि उत्तर कोरिया में प्रत्येक चार साल में प्रांतीय, शहरी और काउंटी असेम्बलियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान होता है. बहरहाल, पर्यवेक्षकों का कहना है कि चुनावों में कोई दूसरा उम्मीदवार और प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण उत्तर कोरिया में चुनाव सिर्फ राजनीतिक दिखावा है. उनके अनुसार, इस तरह के चुनाव में प्राधिकारी यह दावा करेंगे कि किम जोंग उन को भारी बहुमत मिला और उनके प्रति लोग वफादार हैं. रविवार को हुए चुनाव में 99.98 फीसदी मतदान हुआ है जो कि 2015 के मुकाबले 0.01 फीसदी ज्यादा है.

Check Also

हथकड़ियों में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो बोले : ‘गुड नाइट… हैपी न्यू ईयर’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com