ब्रेकिंग:

उत्तराखंड: विदा हुआ मानसून, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड, कोहरे-पाले के आसार

देहरादून : प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के हालात अनुकूल बने हुए हैं। मानसून की देश के कुछ हिस्सों से बुधवार को विदाई शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मानसून गुरदासपुर, चंडीगढ़, हरिद्वार, बहराइच, सुल्तानपुर, ओरई, सवाई माधोपुर और जालौर होते हुए गुजर रहा है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वैसे भी प्रदेश में मानसून की विदाई के लिए अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में शनिवार तक प्रदेश से मानसून के विदा हो सकता है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ने के आसार हैं। विशेषकर सुबह और शाम के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है। मानसून की देश के कुछ हिस्सों से बुधवार को विदाई शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया।इससे सुबह-शाम मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। अंतिम सप्ताह से कुछ इलाकों में कोहरे और पाले की शुरूआत भी हो सकती है।

Check Also

उत्तर रेलवे द्वारा सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : संरक्षा और परिचालन को बेहतर बनाने के निरंतर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com