ब्रेकिंग:

उत्तराखंड में भूकंप 3.8 की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के झटके

चमोली। उत्तराखंड के जिले चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 3 बजकर 14 मिनट पर झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। हालांकि कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके कुछ ही समय के लिए बताए गए। झटकों के बाद से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं बताया जा रहा है कि रात्रि में करीब 3 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 आंकी गई। वहीं भूकंप का केंद्र चमोली जिले का सलना गांव बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी प्रकार की क्षति होने और किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं है।

Check Also

उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com