ब्रेकिंग:

उत्तराखंड में फिर खराब हुआ मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

उत्तराखंड: मंगलवार को उत्तराखंड के एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी देहरादून सहित ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में आज तड़के से बादल छाए रहे। यमुनोत्री घाटी में सुबह से ही मौसम खराब होने से बारिश की संभावना बनी हुई है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक हल्के बादल छाए हुए हैं। चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां शाम तक बर्फ़बारी की संभावना है। आज से प्रदेश के ज्यादातर निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम तक कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है।

वहीं, बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ सकता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर ज्यादा रहेगा। इस दौरान निचले इलाकों में तेज बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार आठ फरवरी तक प्रदेश में मौसम और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। आठ फरवरी को दोपहर बाद मौसम साफ होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। छह और सात फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इससे सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। साथ ही अन्य दिक्कतें भी बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि दो हजार मीटर तक बर्फ गिरने का अनुमान है। लोगों को मसूरी, धनोल्टी और उसके बराबर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ देखने को मिल सकती है।

Loading...

Check Also

भारतीय सेना ने लैंसडाउन में आयोजित की संगोष्ठी : “अंतर्निर्मित जड़ें : साझा भारत – तिब्बती विरासत”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / लैंसडाउन : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के सुरजन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com