बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार को निधन हुआ है। इन दिनों देवगन परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसी बीच मंगलवार काजोल को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल के मुताबिक तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। डायवर्टिकुला एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंतों में सूजन आ जाती है। डायवर्टिकुला की वजह से पेट दर्द के अलावा, डायरिया और बुखार की समस्या हो सकती है। 75 साल की तनुजा को पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि तनुजा की इस बीमारी का ऑपरेशन होना है।
तनुजा की देखभाल उनकी दोनों बेटियां काजोल और तनीषा कर रही हैं। बता दें कि काजोल अपने ससुर के निधन से बेहद दुखी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन के गले लगकर खूब रोती नजर आई थीं। इसी बीच मंगलवार काजोल को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल के मुताबिक तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। डायवर्टिकुला एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंतों में सूजन आ जाती है।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat