एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने फैशन की वजह से हमेशा ही सुर्खिंयों में रहती हैं। कबीर सिंह में चाहे उन्होंने एक सिंपल लड़की का किरदार निभाया था लेकिन रियल में वह काफी बोल्ड हैं। इस बात का सबूत उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें हैं, जिन्हें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर शेयर किया था। दरअसल, कियारा बीते कुछ दिनों से इटली में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। एक तस्वीर में फ्लोरल प्रिंट शाॅर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी से कियारा ने अपने लुक को पूरा किया है। इस तस्वीर में वह एक माक्स पहने दिख रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में वह मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं। एक तस्वीर में कियारा डीप नेक फ्रंटकट ड्रेस में स्टाइलिश नजर आईं। इस तस्वीर में वह इटली के कोम झील के किनारे पोज दे रही हैं। कबीर सिंह की प्रीति की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो उनकी फिल्म कबीर सिंह कुछ महीनों पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर हिट होने के साथ ही कियारा दर्शकों के दिलों पर छा गईं हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट्स की बात करें तो कियारा अक्षय किमार के साथ फिल्म गुड न्यूड और लक्ष्मी बाॅम्ब में नजर आएंगे।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat