
इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान शुक्रवार तड़के भगदड़ मचने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया ने यह जानकारी दी। माउंट मेरोन में वार्षिक धार्मिक आयोजन लाग बी’ओमर में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे।
इस दौरान पूरी रात अलाव जलाया जाता है, प्रार्थनाएं होती हैं और नृत्य का आयोजन होता है। इसी शहर में दूसरी सदी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई का मकबरा है और इसे यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इजराइल में बड़े पैमाने पर सफल टीकाकरण अभियान के बाद हाल में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने में ढील दी गयी थी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat