सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि एक्टर हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा इंडियन आइडल 10 के कंटेस्टेंट विभोर पाराशर को डेट कर रही हैं। उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उनके रिश्ते के बारे में अफवाहों को हवा दी थी। हालांकि विभोर ने इन खबरों को सिर्फ एक अफवाह बताया। वहीं अब नेहा और विभोर की कुछ तस्वीरों ने एक बार फिर इन खबरों को हवा दे दी है। दरअसल, नेहा हाल ही में अपने दोस्त और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर, दीपिका शर्मा की शादी में पहुंची। इस शादी में वह अकेले नहीं बल्कि रयूमर्ड बाॅयफ्रेंड विभोर पाराशर के साथ पहुंची। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में नेगहा विभोर के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा व्हाइट लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं।
वहीं विभोर कुर्ता पजामे में हैंडसम दिख रहे हैं। नेहा और विभोर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि नेहा कक्कड़ और विभोर पाराशर की पहली मुलाकात सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल सीजन 10 के सेट पर हुई थी। नेहा इस शो को जज कर रही थीं और विभोर कंटेस्टेंट थे और उनकी केमिस्ट्री पोस्ट ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों को हवा दे दी थी। बॉलीवुडलाइफ के साथ बात करते हुए विभोर ने अपने और नेहा के रिश्ते के बारे में बताया। विभोर ने कहा था-आपको इसे एक अफवाह के रूप में लेना चाहिए। लोगों की मानसिकता खराब है। अगर कोई आपके करियर को बनाने में आपकी मदद कर रहा है, तो यह इसलिए है क्योंकि वे आप में कुछ प्रतिभा देखता हैं। सिर्फ इसलिए कि मैं उसे दीदी (बहन) के रूप में टैग नहीं करता हूं। इंस्टाग्राम पर, हर कोई सोचने लगता है कि वह मेरी प्रेमिका है।
Check Also
सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में रजत वर्मा का नया लुक
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी दिलचस्प …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat