ब्रेकिंग:

आरजेडी ने सपा से गठबंधन को मांगी 7 सीटें

राहुल यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल उत्तर प्रदेश ने   समाजवादी पार्टी से 7 सीट मांगी हैं। 

बता दें समाजवादी पार्टी छोटे दलों से गठबंधन कर रही है उसी के तहत राष्ट्रीय जनता दल ने समाजवादी पार्टी से 7 सीटें मांगी हैं। सूत्रों के अनुसार इस सूची में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह का नाम प्रमुख रूप से है इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम इंजीनियर ममता मेहरोत्रा का है जो वर्तमान समय में राजद की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कैंट विधानसभा लखनऊ से दावेदारी ठोकी है। इंजीनियर ममता मेहरोत्रा लखनऊ के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा घराने की बहू हैं और वह खुद कंप्यूटर इंजीनियर हैं। इनका परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है खुद वह अपना एक बड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर चलाती हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

राजद की सूची में उनका नाम आना चौंकाने वाला है सूत्र बताते हैं वह बिहार प्रदेश की रहने वाली हैं इसलिए उनके टिकट की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो कैंट विधानसभा जो ब्राह्मण बाहुल्य है और वह खुद ब्राह्मण परिवार से हैं इस कारण भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। 7 सीटों में राजद को तीन से चार सीटें सपा से मिल सकती हैं। बाकी सब कुछ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निर्भर होगा। इस तालमेल के संदर्भ में राजद के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव विद्युत सिंह ने बताया की हमने 7 सीटें समाजवादी पार्टी से मांगी हैं। यह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू यादव  और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव,  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करके तय करेंगे कि हमें कितनी सीटों पर लड़ना है बाकी हमारे समाजवादी पार्टी से वैचारिक और सैद्धांतिक गठबंधन हमेशा रहा है और रहेगा।

Loading...

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ द्वारा लखनऊ–सुलतानपुर–जफराबाद रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं उन्नत रेल सुविधाएँ उपलब्ध …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com