
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : स्टारबक्स ने कहा कि वरदराजन को सुरक्षित और भरोसेमंद प्रणालियां विकसित करने तथा परिचालन उत्कृष्टता के लिए प्रौद्योगिकी को बड़े पैमाने पर लागू करने का गहरा अनुभव है, जिसमें ग्राहकों को केंद्र में रखा जाता है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्र वरदराजन ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में परास्नातक डिग्री और वाशिंगटन विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में परास्नातक डिग्री हासिल की है।
स्टारबक्स के अनुसार, वरदराजन 19 जनवरी से पदभार संभालेंगे, कंपनी की कार्यकारी नेतृत्व टीम में शामिल होंगे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन निकोल के मातहत काम करेंगे। वह डेब हॉल लेफेवर का स्थान लेंगे, जो सितंबर में सेवानिवृत्त हुई थीं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat