ब्रेकिंग:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के औरस क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही एक वाल्वो बस कोयलिया गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गये।

इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गयी वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि सीएचसी में गंभीर रूप से घायल करीब 12 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के राहुल के तौर पर की गयी है।

हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना की शिकार बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।

Check Also

मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में ओवरहेड विद्युतीकरण खंभों की स्थापना कार्य प्रगति पर : वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में ओवरहेड विद्युतीकरण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com