ब्रेकिंग:

भारतीय मौसम विभाग जारी की आंधी तूफान की चेतावनी, दक्षिण अंडमान सागर के कुछ भागों, निकोबार द्वीप और बंगाल के दक्षिण पूर्वी खाड़ी में प्रवेश कर चुका है मानसून

लखनऊ: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय इलाकों में अगले तीन से पांच दिनों के भीतर हल्के आंधी तूफान के आने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को ये घोषणा की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया, दक्षिण पश्चिमी मॉनसून दक्षिण अंडमान सागर के कुछ भागों, निकोबार द्वीप और बंगाल के दक्षिण पूर्वी खाड़ी में प्रवेश कर चुका है जिसके बाद ऐसी उम्मीदें की जा रही हैं।

साथ ही यह भी कहा कि ऊपरी चक्रवात के कारण, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर अगले तीन से चार दिनों में हल्के मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भूमध्य रेखा प्रवाह से बादल और वर्षा की स्थिति मजबूत होने के कारण दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप की तरफ बढ़ रहा है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के कुछ भाग, कोमोरिन-मालदीव के इलाके, बंगाल के दक्षिण खाड़ी के कुछ और भाग, उत्तरी अंडमान सागर और अंडमान द्वीप में अगले 48 घंटे के भीतर दक्षिणपश्चिमी मॉनसून के आने के लिए परिस्थितियां अनूकूल बताई जा रही हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु इलाके में भी अगले 48 घंटे के अंदर इन मॉनसून के आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Loading...

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ द्वारा लखनऊ–सुलतानपुर–जफराबाद रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं उन्नत रेल सुविधाएँ उपलब्ध …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com