फर्रुखाबाद। पोलियों ड्राप पिलाने गयी महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक दबंग नें अश्लीलता कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गयी। जानकारी होनें पर स्वास्थ्य कर्मियों नें थाने का घेराव किया। पुलिस नें फिलहाल आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। नगर क्षेत्र के लिंजीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी की डियूटी पोलियो अभियान में लगी थी। शनिवार को वह थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मुशर्रफ खां में पोलियों की ड्राप पिलाने के लिए गयी। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसी समय आदिल पुत्र परवेज एवं दो अज्ञात युवकों नें उसके साथ अश्लीलता कर अपने साथ चलने को कहा। जब महिला स्वास्थ्य कर्मी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर दिया।
आरोपियों नें पोलियों जुड़े दस्तावेज फाड़ दिए और वैक्सीन का डिब्बा सड़क पर फेंक दिया। चीखपुकार सुनकर कुछ दूरी पर खड़ी एएनएम मनोरमा और आशा शशि आ गयी। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक वाजपेयी, डीपीए के जितेन्द्र कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी नेता थाना मऊदरवाजा पंहुचे और थानाध्यक्ष विनय प्रकाश राय को महिला स्वास्थ्य कर्मी नें तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat