ब्रेकिंग:

अर्जुन को आस्ट्रिया छोड़ अकेले ही मुंबई लौटीं मलाइका, एयरपोर्ट पर दिखा स्टनिंग लुक

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बीते कई दिनों से बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ऑस्ट्रिया में हाॅलीडे एंजाॅय कर रही थीं। वहीं अब मलाइका इस हाॅलिडे से वापिस लौट आईं हैं। हालांकि मल्ला इस वेकेशन से अकेले ही लौटी हैं। बीती रात मल्ला को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने फैशन से लोगों को निराश नहीं किया। इस दौरान मल्ला व्हाइट टी-शर्ट के साथ मैचिंग डेनिम जींस और ब्लैक जैकेट में स्टनिंग दिखीं। लाइट मेकअप, शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।इस दौरान मलाइका ने व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए हैं।

                                                      मलाइका

एयरपोर्ट पर मल्ला ने धांसू एंट्री ली। मलाइका का एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका-अर्जुन ने काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था लेकिन अर्जुन के 34वें बर्थडे पर लव बर्ड्स ने रिश्ते को स्वीकार लिया था। कपल आए दिन अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। इतना ही नहीं मल्ला अब इंटरव्यू या किसी इवेंट में भी अर्जुन संग अपने रिश्ते को लेकर बेबाकी से बोलती हैं। कुछ समय पहले चर्चा थी कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन खबरों को अर्जुन ने नकार दिया था। इसके अलावा मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभी शादी का कोई प्लान नहीं है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com