उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत गरमा गई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर पर अभी कुछ नहीं कर कह सकते कयोंकि अभी यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हमें कोई भी अयोध्या में ‘राम लल्ला’ की भव्य मूर्ति बनाने से रोक नहीं रहा है। अगर कोई रोकता है तो हम देखेंगे। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या के विकास से हमें रोक नहीं सकता। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा था कि जब हम दिवाली पर अयोध्या जाएंगे तो खुशखबरी लेकर जाएंगे। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर देश भर के करीब 3 हजार से ज्यादा साधू संत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जुटे हैं।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat